फरीदाबाद, जून 10 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। मंगलवार रात आई तेज आंधी ने फरीदाबाद और पलवल में भारी तबाही मचा दी। आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में 80 बिजली खंभे और 20 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे शहर के कई इलाके अंधेरे में डूब गए। हालांकि, बुधवार को बिजली निगम प्रबंधन ने बुधवार को शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली निगम के अनुसार, आंधी से सबसे अधिक नुकसान ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में हुआ है, जहां 51 खंभे टूटे हैं। इसके अलावा ओल्ड फरीदाबाद मंडल में तीन और बल्लभगढ़ मंडल में 16 खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। बुधवार सुबह निगम अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का सर्वे कर नुकसान का आकलन किया और मरम्मत कार्य शुरू कराया। आंधी से अजय नगर, निखिल विहार, जगमाल एन्क्लेव, पुस्ता एरिया, इस्माइलपुर गांव, पंचशील कॉलोनी और शिव एन्क्लेव समेत क...