संभल, अप्रैल 18 -- शुक्रवार रात आई तेज धूल भरी आंधी ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। नेकपुर बिजली घर से सप्लाई ठप होने के चलते एक दर्जन से अधिक गांव पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। शनिवार सुबह जब लाइनमैन ने जांच की तो हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटा मिला, जिससे पूरा फीडर ब्रेकडाउन में चला गया। विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई है और जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...