विकासनगर, मई 4 -- पछुवादून में दो दिन लगातार हुई बारिश से अभी तक जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। बारिश के साथ चली आंधी-तूफान से एक मोबाइल टावर गिर गया, जिससे पास में ही एक आवासीय मकान को आंशिक क्षति पहुंची है। गनीमत रही कि टावर मकान के ऊपर नहीं गिरा, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। इसके साथ ही बारिश से एनएच समेत अंदरूनी मार्गों पर जल भराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। बारिश के साथ ही तेज आंधी भी चलती रही। सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बारिश और तेज आंधी के कारण बाड़वाला में आम के बाग में लगा मोबाइल टावर उखड़ कर गिर गया। यह भी पढ़ें- लोगों की मदद में जुटें अफसर, लखनऊ से अयोध्या तक मौसम की भीषण मार के बीच सीएम योगी का निर्देश टावर गिरने से ग्राम पंचायत के वार्ड सदस...