संभल, मई 14 -- तेज आंधी और बारिश के दौरान बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ा वर्षों पुराना एक विशाल पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पेड़ गिरने से परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर अस्पताल कर्मियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पेड़ हटाने के लिए नगरपालिका और संबंधित विभाग को सूचना दी गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ सचिन वर्मा ने बताया कि किसी प्रकार की हानि नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- 60 किमी की रफ्तार से चली आंधी, बारिश के दौरान गिरे पेड़, उड़े छप्पर यह भी पढ़ें- डीएफओ आवास पर गिरा पेड़, आठ टीमें लगाई गईं यह भी पढ़ें- जारी में तेज आंधी-तूफान से कई पेड़ गिरे

हिंदी हिन्दुस्तान ...