बांदा, जून 2 -- बांदा। शाम को तेज आंधी व बारिश के बीच बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद कर दी। इस बीच कई जगह बिजली लाइन में पेड़ व डालियां गिरने से कई जगह फाल्ट आ गया। क्योटरा रेलवे क्रासिंग के पास भूरागढ़ के लिए गई 33केवी लाइन का तार टूट गया। वहीं आंधी से पहले जिला पंचायत चौराहे पर ट्रांसफार्मर धू-धूकर जल उठा। फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। शहर की बिजली व्यवस्था सुबह से लेकर देर रात तक प्रभावित होने से दो लाख की आबादी गर्मी में बेहाल रही। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्म में आग से मची भगदड़, पटरी से उतरी आपूर्ति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...