आंधी से फिर बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति
बागपत, मई 29 -- थोड़ी सी आंधी क्या चली, विद्युत आपूर्ति फिर से पटरी से उतर गई। तेज हवाओं के झोंको के कारण बड़ौत शहर के अलावा दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति रातभर प्रभावित रही। दरअसल, गुरुवार की शाम आई आंधी के कारण विद्युत आपूर्ति चौपट हो गई। जैसे ही हवा का प्रभाव कम होता, आपूर्ति सुचारू भी की जाती, लेकिन करीब 12 बजे के आसपास हवाओं के झोंको से लाइनों में फाल्ट आने शुरू हो गए। बिजरौल रोड, शाहमल एनक्लेव, बिनोली रोड, गांधी रोड, बावली रोड समेत आदि स्थानों पर बत्ती ऐसी गुल हुई कि शुक्रवार की सुबह 9 बजे तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। रातभर उपभोक्ता परेशान रहे। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए कोई विकल्प नहीं है। अधिकारी फोन नहीं उठाते, बनाया गया एक व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन ओनली के कारण इसमे भी शिकायत दर्ज नहीं करा पाता। बत्ती गुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.