आंधी से पेड़ धराशायी, किसानों को हजारों का नुकसान
रुडकी, मई 29 -- झबरेड़ा, संवाददाता। गुरुवार रात हल्की बारिश के साथ आई तेज आंधी से किसानों के खेतों में खड़े कई पेड़ धराशायी हो गए, जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं आम के पेड़ों और बागों से बड़ी संख्या में आम गिर गए। इसके अलावा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति करीब 16 घंटे तक बाधित रही। कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार रात तेज हवा और बारिश के चलते किसानों के खेतों में खड़े पॉपलर, जामुन आदि के कई पेड़ जड़ से उखड़ गए, जबकि कुछ पेड़ बीच से टूटकर जमीन पर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- आंधी से पेड़ धराशायी, किसानों को हजारों का नुकसान यह भी पढ़ें- शामली : आंधी-तूफान से आम-लीची की फसल को भारी नुकसान, पेड़ उखड़े
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.