अंबेडकर नगर, जून 21 -- किछौछा। आए दिन आंधी-तूफान के चलते सब स्टेशन मकोइया-बसखारी के आधा दर्जन फीडरों से करीब 300 से अधिक गांवों में लगातार कई-कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार रात करीब सवा 9 बजे आंधी-तूफान के कारण बसखारी फीडर के 11 हजार लाइन से जुड़े कई विद्युत खंभे उखड़ कर जमीन पर गिरे पड़े रहे। करीब 20 खंभों के तार भी टूट कर क्षतिग्रस्त हो गए। खास बात यह है कि बसखारी ब्लाक के पीछे 11 हजार लाइन का एक खंभा बीच से टूट कर लटक गया। गांधी आश्रम के सामने एक पोल गिर कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसी तरह अन्य फीडरों पर भी समस्या बनी रही। कहीं पेड़ उखड़ कर विद्युत तारों पर गिरे तो हीं अन्य फाल्ट देखने को मिना। बसखारी फीडर से देर रात दो बजे के बाद ही पुन: विद्युत आपूर्ति शुरू हुई। शाम करीब 04.30 बजे आयी आंधी-तूफान व तेज बारिश के चलते बिजल...