लोहरदगा, मार्च 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में तेज आंधी के कारण लोहरदगा-किस्को मुख्य सड़क पर हुटाप के पास एक विशाल पेड़ गिर गया। जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ गिरने से सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल की क्षति नहीं हुई, लेकिन पेड़ गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान छोटे-बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में गांव के बाईपास सड़क से होकर गुजरना पड़ा। मंगलवार अपराहन करीब तीन बजे पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन पुनः सामान्य हो सका। हालांकि क्षतिग्रस्त बिजली तार को अब तक ठीक नहीं किए जाने के कारण क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है। और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.