फरीदाबाद, अप्रैल 28 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में सोमवार देर रात अचानक आए आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के चलते जिले के कई हिस्सों में पेड़ टूटकर गिर गए, जबकि बिजली आपूर्ति भी घंटों तक बाधित रही। हालांकि इस आंधी ने लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दिलाई।सोमवार को सुबह आठ बजे से ही तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। दोपहर करीब 12 बजे के बाद लू के थपेड़ों ने हालात और बिगाड़ दिए, जिसके चलते सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शाम सात बजे तक गर्म हवा का असर बना रहा। यह भी पढ़ें- सावधान! दिल्ली-NCR में अगले दो घंटों में बिगड़ने वाला है मौसम, धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट रात करीब आठ बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। हल्की हवा के बाद तेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.