अमरोहा, अप्रैल 18 -- शुक्रवार शाम बारिश की बौछार संग आई भयंकर आंधी की वजह से नौगावां सादात कस्बा समेत क्षेत्र के 40 गांवों की बिजली गुल हो गई। लोग रातभर अंधेरे में रहे भीषण गर्मी के बीच आपूर्ति चालू कराने को लेकर लोग बिजलीघर को फोन करते रहे। लेकिन बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी-अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की कॉल रिसीव नहीं की। इससे झल्लाकर कस्बे के लोग सभासद खुर्रम व इमरान को साथ लेकर रात में ही बिजलीघर पहुंच गए। जाकर देखा तो बिजलीघर में तैनात स्टाफ आराम फरमाता मिला। कर्मचारियों ने सुबह में आपूर्ति बहाल होने की बात कहकर लोगों को लौटा दिया। शनिवार सुबह बिजली टीम आंधी से गिरी लाइनों और फाल्ट को ठीक करने में जुट गई। कस्बे में पेयजल की किल्लत के बीच करीब पौने छह बजे मोहल्ला बुध बाजार, अली नगर, पापड़ी तालाब में सप्लाई चालू होने पर लोगों को कुछ राहत मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.