साहिबगंज, मई 27 -- साहिबगंज। बीते सोमवार की रात कसे आयी इस मौसम का सबसे तेज आंधी से साहिबगंज-मनिहारी के बीच निर्माणाधीन गंगा पुल के कास्टिंग यार्ड 1 व 2 में काम के सिलसिले में लगाये गये गैन्ट्री क्रेन को बड़ा नुकसान हुआ है। पुल का निर्माण डीबीएल कम्पनी कर रही है। तीन साल पहले भी यॉस तूफान में गंगा पुल के निर्माणाधीन हिस्से को भारी नुकसान हो चुका है। इसबार करीब छह करोड़ से अधिक का नुकसान होने का अंदेशा जताया गया है। जानकारी के मुताबिक गंगा पुल का निर्माण कार्य इस समय जोरशोर से चल रहा है। दिसम्बर 2027 तक गंगा पुल को चालू कर देने का टारगेट है। इसके लिए साइट पर बड़ी-बड़ी मशीनें लगायी गई हैं। सेगमेंट कास्टिंग के लिए गैन्ट्री क्रेन लगाया गया है। गैन्ट्री क्रेन आमतौर पर सतह पर बिछाई गई पटरी पर गति करती है। बड़े-बड़े पुलों के निर्माण के दौरान भारी कंक्...