आंधी से नरोरा बैराज पुल की रेलिंग उखड़ी, हाईवे पर लगा कई किमी लंबा जाम
संभल, जून 1 -- गुन्नौर क्षेत्र में आए भीषण आंधी-तूफान और तेज बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। इस खराब मौसम के चलते गुन्नौर क्षेत्र के गंगा नरोरा बैराज पुल पर बड़ा हादसा होने से टल गया। तेज हवाओं के दबाव के कारण पुल के दोनों तरफ लगी लोहे की सुरक्षा रेलिंग (जाल) अचानक उखड़कर सड़क के बीचों-बीच जा गिरी। पुल के मुख्य मार्ग पर भारी रेलिंग गिरने की वजह से गुन्नौर-नरौरा हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं और कई घंटों तक भीषण जाम लगा रहा। इसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- तेज आंधी में गंगा बैराज की रेलिंग उखड़ी, यातायात अवरुद्ध जाम की सूचना मिलते ही गुन्नौर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.