उरई, अप्रैल 4 -- माधौगढ़, संवाददाता। अचानक तेज हवा के चलते रामनगर में किसान की दीवार भराभर गिर गई। जिसमें चार बकरिया के अलावा भैंस के बच्चे की दबने से मौत हो गई। वहीं किसान के पैर में फ्रेक्चर हो गया। शनिवार शाम तेज हवा के साथ बारिश हुई जिसमें रामनगर निवासी किसान संतोष की दीवार भर भरा कर गिर गई। जिसमें दीवार के पास बधीं चार बकरिया दब गई। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी को हटाया तब तक बकरियों की मौत हो गई। वही सतोंष के पिता दौलत का पैर फ्रेक्चर हो गया। पड़ोसी देवेन्द्र की दीवार भर भरा कर गिर गई। दीवार से भैस का बच्चा के दबकर मौत हो गई। कस्बा के ऊमरी रोड व बुढ़नपुरा में बिजली पोल गिर गए जिससे बिजली व्यवस्था भी गड़बड़ा गई।- मलबे में दबने से किसान घायल- बिजली के पोल गिरने से बिजली व्यवस्था हुई गड़बड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...