फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। दिल्ली रोड पर दमदमा के नजदीक शनिवार की रात तेज आंधी के बीच पेड़ गिर गया। इससे करीब दो घंटे के लिए आवागमन पर असर पड़ा। बाद में पेड़ को हटवाया गया तब जाकर आवागमन चला। इससे पहले वाहन दूसरी ओर से निकाले गये। मौसम का मिजाज जो बदला हुआ है वह रविवार की शाम फिर बदल गया। हालांकि दिन में चटक धूप निकली थी । ऐसे में किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े थे। लेकिन शाम को फिर बारिश हो गयी इससे किसानो की बेचैनी बढ़ गयी। उधर कमालगंज के खुदागंज क्षेत्र में भी मौसम के उतार चढ़ाव से किसान घबराये हुये हैं। आंधी के बीच जो बारिश हो रही है उससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। शनिवार की रात जो बारिश हुयी उसमें खुदागंज क्षेत्र में ओलावृष्टि होने की खबर है। किसान घबराये हुये हैं। मक्का की फसल भी तैयार होने की ओर बढ़ रही है। किसानो...