फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मऊदरवाजा थाने के मानिकपुर गांव के पास तेज आंधी का गुबार उठने से चालक असंतुलित हो गया और उसका ट्रैक्टर पलट गया जिसमें दबकर चालक की मौत हो गयी। इससे घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रायपुर गांव के बसंतलाल का 40 वर्षीय पुत्र मोहित अपने ट्रैक्टर से थ्रेसर लेने को सेंट्रल जेल चौराहा पर गया था। वहां से वापस लौट रहा था। जैतपुर मोड़ से दहेलिया होकर मानिकपुर के पास जैसे ही वह ट्रैक्टर लेकर पहुंचा कि तेज आंधी के साथ ही बारिश होने लगी। तेज आंधी से मोहित की आंखों में धूल भर गयी इससे मोहित असंतुलित हो गया और ट्रैक्टर पलट गया। आस पास के लोगों को जानकारी हुयी तो लोग मौके की ओर दौड़ पडे़ और ट्रैक्टर के नीचे दबे मोहित को जैसे तैसे निकाला गया और मोहित को अ...