उरई, अप्रैल 5 -- सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के ग्राम अंगदेला मड़ैया में शनिवार रात तेज़ आंधी से बबूल के पेड़ की दाल टूटकर वृद्ध के सिर पर गिर गई जिसमें वृद्ध का सिर फट गया और देर रात को उसकी मौत हो गई। शनिवार रात को ग्राम अंगदेला मड़ैया में 66 वर्षीय मातादीन घर के बाहर दरवाजे पर खड़़ा था। इसी दौरान तेज हवा के साथ बाहर खड़ा बबूल के पेड़ की डाल उखड़कर मातादीन के सिर पर जा गिरी। जिससे वह घायल हो गया। उसके चिल्लाने पर उसका पुत्र दिलीप कुमार मौके पर पहुंचा और दूसरे ग्रामीणों की मदद से डाल को हटाया। इसके बाद पिता के वह इलाज के लिए सीएचसी ले गया जहां इलाज के लिए उसे भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उसकी देर रात मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह ने उप निरीक्षक को भेजकर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्त...