आगरा, अप्रैल 4 -- शुक्रवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मारहरा, पिलुआ और अवागढ़ बिजलीघर से जुड़े 150 से अधिक गांवों की बिजली रात से अगले दिन तक गुल रही। इससे ग्रामीण क्षेत्र अंधेरे में डूबे रहे और मच्छरों के प्रकोप से एवं पानी की किल्लत से लोगों का बुरा हाल रहा। शुक्रवार की रात अचानक मौसम का मिजाज बदला और धूल भरी तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि मारहरा, पिलुआ और अवागढ़ विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाली 11 केवी की मुख्य लाइनों के 60 से ज्यादा पोल ध्वस्त हो गए। कई स्थानों पर पेड़ और उनकी टहनियां बिजली की लाइनों पर गिर गईं। इससे तार टूटकर जमीन पर आ गिरे। सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित बिजलीघर जेई ने तुरंत प्रभावित फीडरों की आपूर्ति बंद कर दी। तीनों बिजलीघर के कुल 60 से पोल और लाइनें टूटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.