दरभंगा, मार्च 22 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। मिथिला के बाबाधाम के नाम से विख्यात बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर के शिखर पर लगा पंच कलश गत 20 मार्च की शाम में करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी में टूटकर पूरी तरह लटक गया। शिखर पर लटक रहे पंच कलश को देखने के लिए भीड़ लगी। कई लोगों ने अपने मोबाइल में मंदिर के शिखर पर लटक रहे पंच कलश की तस्वीर को कैद किया। कई लोगों ने इसकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। इधर, पंच कलश की स्थिति और शिखर पर हुए नुकसान को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। स्थानीय बुजुर्ग चन्द्रशेखर साह, नागेश्वर पोद्दार, पुरुषोत्तम प्रसाद कानोडिया, राजकुमार अग्रवाल सहित कई अन्य लोगों ने कहा कि इस आंधी से अधिक झोंके वाली आंधी इससे पहले भी कई बार आयी है, लेकिन कभी भी मंदिर के शिखर का इस प्रकार का नुकसान नहीं देखा गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.