गंगापार, मई 21 -- आठ दिन पहले अचानक आयी तेज आंधी से सरकारी गोशाला के टीन शेड उड़कर टूट जाने से पिछले आठ दिनों से गोशाला के गोवंश धूप में रह रहे हैं तथा भूसा भी खुले में पड़ा हुआ है। अभी तक टूटा टीन शेड बदला नहीं जा सका है। आठ दिन पूर्व आयी तेज आंधी से मांडा क्षेत्र के ऊंचडीह उपरौध ग्राम पंचायत के कुशलपुर गांव में स्थित सरकारी कान्हा गोशाला और भूसागृह के टीन शेड टूट गये थे और पूरा गोशाला जर्जर हो गया था । पिछले आठ दिन से गोशाला के 181 गोवंश धूप में रह रहे हैं और गोशाला का भूसा भी खुले में पड़ा हुआ है। तत्कालीन बीडीओ मांडा अनीस अहमद ने ग्राम पंचायत अधिकारी ऊंचडीह उपरौध व अन्य कर्मचारियों के साथ कुशलपुर गोशाला का निरीक्षण कर शीघ्र ही टूटा टीन शेड बदलवाने के लिए संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित भी किया था, लेकिन अभी तक टीन शेड नहीं लग...