गाजीपुर, अप्रैल 30 -- गाजीपुर। जिले में बुधवार की शाम आई आंधी तुफान ने सबसे ज्यादा बिजली विभाग को क्षति पहुंचाई है। चारों डिवीजन की बिजली प्रभावित है। इसको लेकर गुरुवार को चीफ इंजीनियर अनिल वर्मा और डिस्काम एसई डीके सिंह और रामाश्रय ने जिला के अधिकारियों संग बैठक किया। इस दौरान आंधी से तबाह हुए व्यवस्था का सर्वे किया। साथ ही संबधित अधिकारियों को क्षतिग्रस्त बिजली पोल और तार को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। गाजीपुर टाउन डिवीजन में बुधवार की शाम आई आंधी तुफान से 198 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं 23 ट्रांसफार्मर जल गए। शहर क्षेत्र में 29 बिजली पोल और सात ट्रांसफार्मर और ग्रामीण क्षेत्र में 169 पोल और 16 ट्रांसफार्मर जल गए है। यह भी पढ़ें- बांका: 15 घंटे से ठप रही बिजली आपूर्ति, बहाली का प्रयास जारी आंधी के कार...