चतरा, अप्रैल 24 -- कुंदा प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के सिक्कीदाग पंचायत अंतर्गत सिक्कीदाग गांव में अचानक आई आंधी के कारण जलमीनार में लगा सोलर प्लेट उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण गांव में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार का सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त होने से गांव के लोगों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जलमीनार का सोलर प्लेट आंधी के कारण उड़ गया, जिससे जलापूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई है।ग्रामीणों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से जलमीनार की मरम्मत करने का आग्रह किया है। ताकि गांव के लोगों को चिलचिलाती गर्मी में पेयजल की समस्या से निजात मिल सके। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: जमुआ के चिचरीपाट टोला में दोनों जल मीनार खराब, कुआं के पानी से बुझती है प्यास यह भी पढ़ें- नल-जल योजना फेल, पानी ...