आंधी से गोशाला के टीन शेड गिर कर टूटे, धूप में गोवंश
गंगापार, मई 15 -- दो दिन पहले अचानक आयी तेज आंधी से सरकारी गोशाला के टीन शेड उड़कर टूट जाने से पिछले तीन दिनों से गोशाला के गोवंश धूप में रह रहे हैं तथा भूसा भी खुले में पड़ा हुआ है। तीन दिन पूर्व आयी तेज आंधी से मांडा क्षेत्र के ऊंचडीह उपरौध ग्राम पंचायत के कुशलपुर गांव में स्थित सरकारी कान्हा गोशाला और भूसागृह के टीन शेड जमींदोज होकर टूट गये थे।
गोवंश की स्थिति तीन दिन से गोशाला के 181 गोवंश धूप में रह रहे हैं और गोशाला का भूसा भी खुले में पड़ा हुआ है। जानकारी होने पर बीडीओ मांडा अनीस अहमद ने ग्राम पंचायत अधिकारी ऊंचडीह उपरौध व अन्य कर्मचारियों के साथ कुशलपुर गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पता चला कि ऊंचडीह उपरौध के ग्राम प्रधान बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हैं।
प्रशासनिक निर्देश बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने गोपालकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.