आंधी से गोशालाओं में भारी तबाही, टीन शेड उड़े, गेट टूटे
गंगापार, जून 10 -- मंगलवार को आई तेज आंधी और बारिश ने क्षेत्र की गोशालाओं में भारी तबाही मचा दी। गो संरक्षण योजना के तहत संचालित विकास खंड कौड़िहार एवं श्रृंग्वेरपुर क्षेत्र की कई गोशालाएं आंधी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। सबसे अधिक नुकसान घाटमपुर स्थित गोशाला में हुआ, जहां टीन शेड उखड़कर दूर जा गिरे और मुख्य गेट भी टूटकर धराशायी हो गया। आंधी के चलते गौशाला में मौजूद गोवंश खुले आसमान के नीचे आ गए।
क्षति का आकलन बुधवार सुबह तेज धूप निकलने के बाद गोवंश गर्मी से परेशान और हांफते हुए दिखाई दिए। कई स्थानों पर शेड के क्षतिग्रस्त होने से पशुओं को पर्याप्त छाया नहीं मिल सकी, जिससे उनकी देखभाल को लेकर ग्रामीणों में चिंता व्याप्त रही। स्थानीय लोगों के अनुसार आंधी इतनी तेज थी कि गौशाला के टीन शेड के बड़े-बड़े हिस्से उड़ गए तथा परिसर में लगे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.