शाहजहांपुर, जून 9 -- जैतीपुर। क्षेत्र में आधी रविवार रात आई आंधी ने भिटारा गांव में भारी नुकसान पहुंचाया। तेज आंधी के चलते एक गूलर का पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आकर बिजली विभाग के पांच खंभे टूट गए। एक खंभा गांव निवासी अशोक कश्यप के मकान पर जा गिरा, जिससे मकान पर पड़ी टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि घटना के समय घर में मौजूद परिजन बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति रात से ही बाधित है। वहीं मुख्य सड़क पर खंभा गिर जाने से आवागमन भी प्रभावित हो गया है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...