आंधी से गिरे वृक्ष बिजली हुई गुल
सोनभद्र, मई 2 -- अनपरा,संवाददाता। ऊर्जांचल में शनिवार शाम आंधी ने एक बार फिर जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। जगह-जगह विशाल काय वृक्ष गिरने से आवागमन के साथ ही बिजली के तार और पोल धाराशायी हो गये। नतीजतन अनपरा-औड़ी फीडर की बिजली आपूर्ति बुरी तरह बाधित हो गयी।महाप्रबन्धक कार्यालय ककरी के निकट कई बिजली के खम्भे और तार टूटने की जानकारी बिजली विभाग ने दी है। इधर क्षेत्र में आंधी से कई घरो की टीन की छते भी धाराशायी हो गयी।लोगों का कहना था कि दो दिन पूर्व आंधी के बाद हालांकि इंतजाम किये गये थे लेकिन तेज आंधी के सामने अस्थायी निर्माण बौने साबित हुए। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से इटकी में बिजली व्यवस्था ठप आम की फसल को भी भारी नुकसान होने की जानकारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.