आंधी से गिरी दीवार में दबकर मजूदर की मौत, परिवार में मातम
बिजनौर, मई 2 -- नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र में आई तेज आंधी ने एक परिवार की दुनिया ही उजाड़ दी। राहतपुर खुर्द गांव में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के निकट एक बैंक्वेट हॉल में गुरुवार शाम सब कुछ सामान्य था लेकिन अचानक मौसम ने ऐसा करवट ली कि देखते ही देखते खुशियों की जगह मातम ने ले ली। इस दौरान दीवार गिरने से मजदूर की मौत हो गई। मंडावली के ग्राम राहतपुर खुर्द में 35 वर्षीय मजदूर फरियाद, पिछले दो वर्षों से अपना छोटा-सा घर बनाकर परिवार के साथ रह रहा था। तेज आंधी के साथ आई तबाही ने कुछ ही पलों में टिनशेड को उड़ा दिया और हॉल की एक दीवार भरभराकर गिर पड़ी। उसी दीवार के नीचे फरियाद दब गया। हादसे के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े और किसी तरह मलबे के नीचे दबे फरियाद को बाहर निकाला। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.