आंधी से गिरा पेड़, दबकर वृद्ध और वृद्धा की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 11 -- परियावां, हिन्दुस्तान संवाद। रात में अचानक मौसम खराब होने के बाद कुंडा इलाके में आंधी ने गहरी नींद में डूबे लोगों को जगा दिया। कई जगह पेड़ गिरने लगे और टिनशेड उड़ने लगे। नवाबगंज थाना क्षेत्र के झोटवारा और अपरबलपुर में पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर वृद्ध और वृद्धा की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर बाबागंज विधायक ने गुरुवार को मृतकों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और शोक जताया। बुधवार शाम से ही आसमान में बादलों की मौजूदगी दिखने लगी थी। आधीरात आंधी के बीच नवाबगंज के झोटवारा गांव में रामप्यारे की 60 वर्षीय पत्नी रामदेई घर के बाहर सो रहीं थी। तभी घर के बाहर लगा पीपल का पेड़ गिर गया। रामदेई उसके नीचे दब गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पेड़ के नीचे दबी रामदेई को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी की मौत हो चुकी थी। नवाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.