रिषिकेष, मार्च 16 -- मौसम के बदले मिजाज के बीच आंधी ने ग्रामीण क्षेत्रों में गेंहू की फसल को खासा नुकसान पहुंचाया। किसानों की कई बीघा फसल तेज हवाओं में बिछ गई। इससे उनके चेहरों पर मायूसी दिखी। वहीं, शहर में रेलवे रोड पर अचानक पेड़ आ गिरा। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया। बीते रविवार देर रात आंधी की वजह से छिद्दरवाला निवासी रणवीर सिंह राणा की चार बीघा, सोनू तिवारी की छह और जगदीश नेगी की करीब आधा बीघा गेहूं की फसल खराब हो गई। तेज हवा ने उनकी लहलहाती फसल को खेत में ही बिछा दिया। फसल को नुकसान के चलते किसान चिंता में दिखे। रेलवे रोड पर पेड़ गिर गया। व्यस्ततम सड़क पर रात में आवागमन कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। वहीं, एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि क्षेत्र में आंधी में क्षेत्र में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.