प्रयागराज, मई 13 -- आंधी शुरू होते ही बुधवार शाम करीब पांच बजे शहर के ज्यादातर हिस्सों की बिजली गुल हो गई। दर्जनों पेड़ और डालियां गिरने से बिजली के खंभे टूट गए और तार क्षतिग्रस्त हो गए। शाम पांच से रात आठ बजे तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। कुछ पॉश इलाकों में वैकल्पिक लाइन से डेढ़ से दो घंटे के भीतर बिजली बहाल कर दी गई, जबकि अन्य मोहल्लों में चार घंटे बाद भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। शाम के समय बिजली न आने से लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा। अशोक नगर में 11 हजार लाइन के खंभे पर पेड़ गिरने से पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। यह भी पढ़ें- चायल बिजली उपखंड में आंधी से 80 खंभे टूटे, आपूर्ति बाधित राजरूपपुर के नंदगांव में बिजली का खंभा टूटने से शाम साढ़े चार बजे से देर रात तक बिजली और पानी की समस्या बनी रही। सदर बाजार ...