चक्रधरपुर, अप्रैल 8 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा अंतर्गत बाबू डेरा स्थित सीआरपीएफ-कोबरा बटालियन के कैंप में बीते रात हुई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक विशालकाय पेड़ कैंप में गिर गया। जिसकी चपेट में आने से कोबरा 210बटालियन के कांस्टेबल राकेश कुमार की मौत हो गई।घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 1:00 बजे के आसपास तेज आंधी और बारिश से कैंप का एक पेड़ उनके अस्थायी कमरे में गिर गया, जिससे उनके सर में गंभीर चोट लग गई। वहीं बुधवार की सुबह उन्हें प्राथमिक ईलाज के बाद एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया, इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। बताते चले की उनके सर में गंभीर चोट लगी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...