आंधी से करछना में 102 पोल, 11 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त
गंगापार, मई 14 -- करछना तहसील क्षेत्र में बुधवार शाम आई आंधी ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया। क्षेत्र के कई गांवों में पेड़ टूटकर बिजली के पोल और तारों पर गिर पड़े, जिससे बड़े पैमाने पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी के बाद कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए और पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे ग्रामीणों को रातभर अंधेरे में रहना पड़ा। गुरुवार सुबह से ही बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुट गए। भीरपुर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में बुधवार रात से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रही और दूसरे दिन देर शाम तक मरम्मत कार्य चलता रहा। यह भी पढ़ें- नौगढ़-चकिया के सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप विभागीय आंकड़ों के अनुसार उपकेंद्र क्षेत्र में कुल 102 बिजली के पोल तथा 11 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। जेई आकाश पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.