आंधी से कथा का पंडाल उड़ा, एचटी लाइन गिरने से बिजली गुल
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 13 -- देल्हूपुर, हिन्दुस्तान संवाद। आंधी से भागवत कथा का पंडाल करीब 100 मीटर दूर जा गिरा। पीपल का पेड़ गिरने के बाद देल्हूपुर बाजार सहित 20 गांव की बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं। तवंकलपुर उपकेंद्र के कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह तक मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कराने का भरोसा दिया है। बुधवार दोपहर आंधी, बारिश से देल्हूपुर के खरवई गांव में चल रही भागवत कथा का पंडाल करीब 100 मीटर दूर जा गिरा। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। तवंकलपुर उपकेंद्र से देल्हूपुर बाजार सहित 20 गांव को जोड़ने वाली दो फीडर की एचटी लाइन का तीन पोल पीपल का पेड़ गिरने से टूट गया। यह भी पढ़ें- चायल बिजली उपखंड में आंधी से 80 खंभे टूटे, आपूर्ति बाधित मामले की जानकारी के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उपकेंद्र के क्षेत्रीय कर्मचारियों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.