इटावा औरैया, जून 9 -- इटावा। मंगलवार की शाम आए तेज आंधी-तूफान से महेरा फाटक के पास एक बड़ा हादसा टल गया। तेज हवा के कारण उड़कर आई एक बड़ी प्लास्टिक की बोरी ओवरहेड ओएचई लाइन में फंस गई। इस दौरान हावड़ा की ओर जा रही खातीपुरा हावड़ा स्पेशल ट्रेन को एहतियातन बीच रास्ते में महेरा फाटक से पहले बीच रास्ते में रोकना पड़ा। रेलवे गेटमैन की सूचना पर रेलवे कर्मचारियों व अधिकारियों ने पहुंचकर ओएचई बंद कराकर बोरी को हटवाया। इस दौरान करीब पांच मिनट दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग प्रभावित रहा जब कि ट्रेन करीब 20 मिनट खड़ी रही। मंगलवार शाम के समय तेज आंधी के चलते हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग पर महेरा फाटक व सुंदरपुर फाटक के बीच ओवर ब्रिज के पास खंबा नंबर 1153/12-14 के बीच एक खाली बोरी हवा में उड़कर रेलवे ट्रैक के ऊपर लगे ओएचई ओवरहेड तार में जाकर अटक गई। यह भी पढ़ें- पैंटोग्राफ...