गंगापार, जून 6 -- हाटा क्षेत्र में शुक्रवार सायं आये चक्रवाती आंधी से टीन शेड उड़ने से मवेशियों को चोटें आईं और काफी नुकसान हुआ। बिजली के पोल और तार गिरने से गांवों की बिजली भी पूरी रात गायब रही। शुक्रवार सायं आये चक्रवाती आंधी से हाटा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पूरी रात बिजली गायब रही। हाटा गांव निवासी राधेश्याम के गौशाला का टीन शेड गिरने से उनके मवेशियों को चोटें आईं। मांडा हाटा मार्ग पर दसवार और हाटा के मध्य कुछ जगहों पर पेड़ गिरने से रात भर आवागमन भी बाधित रहा। हाटा में बिजली के पोल व तार गिरने से हाटा सहित कुछ गांवों की बिजली पूरी रात गायब रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...