लखनऊ, मई 5 -- फलपट्टी क्षेत्र में सोमवार सुबह आई तेज आंधी का असर आम के बागों में दिखायी दिया। तेज हवाओं और बारिश से हजारों आम टूट कर गिर गया। वहीं बेल वाली सब्जियों की फसल को भी नुकसान पहुंचा। माल ब्लाक के मसीढा हमीर गांव के बागवान अमरीश यादव ने बताया कि आंधी से बाग में काफी आम गिर गया। जिससे नुकसान हो गया है। रहिमाबाद के आम उत्पादक नोमान अहमद ने बताया कि तेज आंधी से आम को काफी नुकसान हुआ है। कच्चा आम पेड़ों से टूटकर नीचे गिर गया है। मलिहाबाद के बागवानों का कहना है कि आंधी ज्यादा देर तक नहीं चली, इससे आम की फसल को भारी क्षति नहीं हुई। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से गिरी पक्की दीवार, आम को हुआ नुकसान आए दिन आ रही आंधी से आम उत्पादक अब परेशान हैं। मलिहाबाद के किसान सोनू सिंह और नीरज तिवारी ने बताया कि मक्का व ज्वार के लिए यह बरसात अच्छी साबित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.