अमरोहा, अप्रैल 18 -- हसनपुर, संवाददाता। अप्रैल माह में आंधी-बरसात ने आम की फसल को खासा नुकसान हुआ है। खासी तादाद में आम हवा के झोंकों संग टूटकर जमीन पर आ गया है। एक के बाद एक मौसम की मार से उत्पादक परेशान हैं। तापमान में एकाएक उतार-चढ़ाव से फसल पर रोग व कीट का प्रकोप भी बढ़ा है। मौसम की बेरुखी से आम उत्पादन गिरने की आशंका बन गई है।उद्यान निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि अप्रैल माह में आंधी-बरसात की मार आम की फसल पर पड़ रही है। इस वक्त आम वृद्धि की दशा में है। ऐसे में तेज हवा फसल को नुकसान पहुंचा रही है।चालू माह के भीतर आंधी व बरसात से 15 से 20 प्रतिशत तक आम की फसल को नुकसान हो चुका है। उधर, बूंदाबांदी व बादल छाए रहने से वायुमंडल में नमी बनी हुई है, जिससे चेंपा रोग तेजी से फसल को चपेट में ले रहा है। कीटों के हमले के लिए यह मौसम अनुकूल बना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.