शाहजहांपुर, मई 13 -- शाहजहांपुर। जिले में मंगलवार दोपहर आई धूल भरी आंधी ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के चलते आधे जिले की बिजली सप्लाई ठप हो गई, जिससे शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कहीं पेड़ गिरने से बिजली लाइनें टूट गईं तो कहीं विद्युत पोल धराशायी हो गए। सबसे अधिक नुकसान जलालाबाद क्षेत्र में बताया जा रहा है। यहां मदनापुर, जलालाबाद ग्रामीण, कलान, तिलहर क्षेत्र के कटरा ग्रामीण और खुदागंज इलाके में कई पोल टूट गए और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके चलते करीब 200 से अधिक गांवों की बिजली सप्लाई मंगलवार देर रात तक बाधित रही। यह भी पढ़ें- बारिश के साथ आई आंधी तूफान ने मचाई तबाही वहीं जमौर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में पोल टूटने से इकनौरा समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रही। बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.