सीतामढ़ी, मार्च 21 -- शिवहर। जिले में शुक्रवार शाम आंधी के साथ बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में ओले भी पड़े। करीब आधे घंटे तक आंधी पानी का जोर रहा। जिले में शुक्रवार की शाम अचानक मौसम ने करवट ली और आकाश में काले बादल छाने लगे तथा कुछ देर में ही तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। वहीं कई स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। बारिश और हवा के कारण लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। कुछ इलाकों में पेड़ों की डालियां टूटकर गिरने की भी सूचना है। इस दौरान जिले में कुछ समय तक बिजली भी वाधित रही। जिससे अंधेरा छा गया। कुछ क्षेत्रों में शाम सात बजे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई। तेज बारिश के काराण शिवहर नगर के मुख्य पथ सहित कई मुहल्लों में जल-जमाव की स्थिति कायम हो गई। बारिश के कारण शिवहर नगर के जिरोमाईल चौक के पास शिवहर- मुजफ्फरपुर मुख्य पथ में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.