सिद्धार्थ, अप्रैल 9 -- डुमरियागंज/भारतभारी हिन्दुस्तान संवाद। बुधवार सुबह मौसम का मिज़ाज बदला हुआ दिखा। बूंदाबांदी के बाद हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट रही। सुबह उठने वाले लोगों को ठंड का अहसास हुआ। वहीं किसान अपने खेतों में गेहूं की फसल देखने सिवान में पहुंच गए। जिनकी अभी कटी नहीं हो पाई है वह गेहूं की फसल और मंडराते बादल को देखकर बर्बादी को लेकर चिंतित है।अप्रैल माह का दूसरा सप्ताह चल रहा है। इस दौरान डुमरियागंज क्षेत्र में सुबह से निकलने वाली तेज धूप ने गर्मी का असर बढ़ा दिया। वहीं सिवान में पककर तैयार गेहूं की फसल के कटाई का कार्य तेजी से कंबाइन मशीन द्वारा चल रहा है। मंगलवार शाम को चलने वाली हवा अचानक धूल भरी आंधी में तब्दील हो गई। इससे किसान चौकन्ना होकर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को लेकर चिंतित हो गया। कहीं कहीं रात में मश...