आंधी संग झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, बिजली आपूर्ति ध्वस्ज
आजमगढ़, जून 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में गुरुवार की भोर में तेज आंधी संग हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली। वहीं नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में जलजमाव से नगर पालिका और नगर पंचायत की ओर से नालों के साफ-सफाई के किये जा रहे दावे की पोल खुल गई।आंधी और तेज बारिश के चलते शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों स्थानों पर पेड़, पोल गिरने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इसी के साथ ही इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हो गई। जिससे बिजली और पानी के लिए लोगों में हाहाकार मच गया। यह भी पढ़ें- siwan weather update : प्री-मानसून बारिश से सीवान तरबतर, कहीं राहत तो कहीं आफत वहीं किसानों के चेहरे बारिश से खिल गए। वे धान की नर्सरी डालने की तैयारी शुरू कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.