हाजीपुर, मार्च 28 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। शुक्रवार की रात अचानक तेज आंधी के साथ बारिश से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। आंधी के कारण शुक्रवार की रात 11.30 बजे कोनहारा-33 केवी फीडर में फॉल्ट के कारण शहरी क्षेत्र से लेकर आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित हो गया है। बिजली सप्लाई बाधित होने की सूचना पर विद्युत अभियंता व कामगार फॉल्ट की पहचान के लिए निकले। 12.30 बजे फॉल्ट का मरम्मत कर बिजली सप्लाई बहाल किया गया,लेकिन रुक-रुककर पावर ट्रिपिंग के कारण बिजली गुल होने लोग परेशान थे। आंधी के कारण 33 केवी फीडर में फॉल्ट के कारण दिग्घी स्थित 132-33 केवी ग्रिड में भी पावर ट्रिपिंग के कारण बार बार बिजली गुल होने का सिलसिला जारी रहा। फॉल्ट के कारण सोनपुर-33 केवी, पासवान चौक और कोनहारा-33 केवी फीडर में पावर ट्रिपिंग की समस्या अधिक बताया गया है। ...