श्रावस्ती, अप्रैल 5 -- श्रावस्ती टीम। शनिवार रात तेज आंधी व बूंदाबांदी शुरू होते ही जिले के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जमुनहा तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र उरलहवा बंजारन पुरवा को प्राप्त होने वाली बहराइच की बड़ी विद्युत लाइन पर कई स्थानों पर पेड़ की डाल गिरने से लाइन ब्रक डाउन हो गई। इससे पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। इसी तरह सिरसिया क्षेत्र के बिजली उपकेन्द्र घोलिया की बिजली लाइन पर पेड़ की डाल गिरने के कारण रात आठ बजे से ही बिजली आपूर्ति गिल हो गई। पूरी रात बिजली गायब रही। रविवार सुबह 10 बजे के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इससे क्षेत्र की करीब दो लाख की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसी तरह मल्हीपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह से ही लाइट नहीं थी। रात में आंधी आने के बाद रातभर बिजली गुल रही। इसी तरह रतनापुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.