गोंडा, अप्रैल 4 -- गोण्डा। शनिवार की शाम से मौसम में बदलाव हो गया। आसमान में छाए बादलों के बाद देर शाम को तेज आंधे के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। उधर आसमान में छाए बादलों व बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे पर परेशानी दिखने लगी। किसानों को बारिश से फसल कटाई से लेकर मड़ाई तक की गतिविधियों में बाधा पहुंचने का डर सता रहा है। जिन किसानों की गेंहू की फसल कट कर खेतों-खलिहानों में मड़ाई के लिए रखी है। किसानों का कहना है कि बारिश से गेंहू की फसल भींग जाएगी और मड़ाई के लिए इंतजार करना पड़ेगा। उधर, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के बीच थोड़े-थोड़े दिनों के अंतराल पर मौसम में बदलाव होते रहने की संभावना जताई है।बिजली की खपत अधिक होते ही कटौती बढ़ी : गर्मी का पारा चढ़ते ही बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.