मधेपुरा, जून 10 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। मौसम में बदलाव के बीच मंगलवार की रात तेज हवा के साथ बारिश होने के कारण भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बुद्धवार को धूप - छांव के बीच मौसम सुबह से शुष्क बना रहा। हालांकि आंधी के कारण जगह - जगह तार - पोल गिरने से मुरलीगंज और कुमारखंड प्रखंड में पूरी रात बिजली गुल रही। लोगों को अंधेरे में उमस के बीच रात बितानी पड़ी। शहरी क्षेत्र के कुछ मुहल्ले में भी आंधी - बारिश के बाद कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। हालांकि शहरी क्षेत्र में फॉल्ट को दुरुस्त कर रात में ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। कुमारखंड और मुरलीगंज में बुधवार को सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। दूसरी ओर वर्ष बाद सड़कों पर जलजमाव के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। आंधी व बारिश के दौरान कई जगहों पर पेड़ गिरने से आमलोगों...