आंधी व बारिश से सब्जियों की फसल बर्बाद, किसान बेहाल
बेगुसराय, मई 29 -- सिंघौल, निज संवाददाता। जिले में शुक्रवार और इससे पहले भी कई दिन तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। इस बेमौसम बरसात और तूफान से क्षेत्र के किसानों की कमर टूट गई है। खेतों में तैयार खड़ी फसलें लगभग बर्बाद हो चुकी हैं, जिससे किसानों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस समय जिले में करीब दस हजार हेक्टेयर में सब्जी की खेती और लगभग चार हजार हेक्टेयर में गरमा मक्का की खेती की जा रही है। लेकिन प्री मानसून बारिश ने इन फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खासकर सब्जियों की खेती को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- बारिश से प्रखंड के कई सड़कों पर जलजमाव, राहगीर परेशानकिसानों की समस्या खेतों में लगी हरी मिर्च, नेनुआ, कद्दू, खीरा,करले और भिंडी जैसी सब्जियां तेज बारिश के कारण डूब गई हैं। जलजमाव से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.