आंधी व बारिश से मक्का किसानों की बढ़ी चिंता
कटिहार, मई 3 -- समेली,एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से तेज आंधी और मध्यम बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया है, वहीं किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। विशेष रूप से मक्का उत्पादक किसान इस बदले मौसम से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। लगातार बदले मौसम और धूप नहीं निकलने के कारण खलिहानों में रखा मक्का की फसल को सुखाने में कठिनाई हो रही है। कई किसानों की फसल पहले से ही कटकर खेत, खलिहान में पड़ी हुई है। बारिश होने के कारण तैयार फसल के खराब होने की आशंका से भी किसान चिंतित हैं। बुधवार और शुक्रवार की देर शाम हुई तेज बारिश ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। यह भी पढ़ें- तेज आंधी एवं बारिश से फसलों को नुकसान जिन किसानों ने मक्का की कटनी कर ली थी और उसे छिलकर सुखाने के लिए खलिहान में रखा था। उन्हें अचानक हुई मूसलाधार बारिश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.