उन्नाव, मई 4 -- बांगरमऊ। क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के साथ सोमवार सुबह गिरी आकाशीय बिजली ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। बिजली की चपेट में आने से किसान झुलस गया। जबकि दो घरों में भी भारी क्षति हुई है।क्षेत्र के शिवपुरी गांव के रहने वाले किसान जितेन्द्र पुत्र रघुवीर सोमवार सुबह पड़ोसी ग्राम भुलभुलियाखेड़ा के पास अपने खेत में काम कर रहा था। तभी अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए किसान पास ही एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आकर किसान गंभीर रूप से झुलस गया। यह भी पढ़ें- मौसम का हमला': 60 किमी की रफ्तार वाली आंधी-बारिश से जिला अस्त-व्यस्त आसपास मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उधर, सुरसेनी गांव निवासी राकेश शर्मा पुत्र रामसेवक के मकान की छत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.