कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। मंगलवार देर रात आई आंधी और हुई बरसात ने दोआबा के अन्नदाताओं की मुश्किलें बढ़़ा दी हैं। आंधी से किसानों की कटी फसल जहां दूसरे खेतों में बिखर गई वहीं दूसरी ओर बारिश होने से कटाई-मड़ाई का कार्य बाधित हो गया है। सुबह होने पर अन्नदाता बिखरी फसलों को समेटते नजर आए।सप्ताहभर में तीसरी बार मंगलवार रात मौसम का मिजाज फिर बिगड़ा। इस बार आंधी के साथ तेज गड़गड़ाहट के बीच बारिश हुई। तेज आंधी आने से खेतों में कटी व बोझ बनाकर रखी गई गेहूं की फसलें उड़कर सुदूर दूसरे खेतों में बिखर गईं। इतना ही नहीं खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी नरम हो गई। सुबह होने पर अन्नदाता खेतों में पहुंचा तो गाढ़ी-कमाई को बिखरा देख उसके होश उड़ गए। वह मायूस होकर दूर दूर तक बिखरे पड़े गेहूं को समेटता नजर आया। इतना ही नहीं बारिश के चलते कटाई व मड़ाई दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.