आंधी व बारिश का कहर : भरभराकर गिरी घर की छत, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
आगरा, जून 13 -- जनपद में शनिवार की सुबह आई तेज आंधी के साथ बारिश जानलेवा बन गई। सिढ़पुरा के शेखुपुरा में आंधी-बारिश के दौरान मकान का लिंटर गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। सोरों के गांव उकुर्री में मकान का छज्जा गिरने से एक युवक की मौत हुई है। शनिवार की सुबह चार बजे बजे आसमान में गड़गड़ाहट के साथ आई आंधी व बारिश सिढ़पुरा के शेखुपुरा गांव में एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुई। जिस समय आंधी बारिश आई, उस समय वीरभान सिंह अपने परिवार के साथ मकान में सो रहे थे। बारिश के दौरान मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। लिंटर के मलबे में दबने से वीरभान (30) पुत्र भगवान सिंह, वीरभान की पत्नी नीलम (28) व पुत्री काव्या (3)की मौके पर ही मौत हो गई। मलबे में दबने से 10 वर्षीय काजल पुत्री वीरभान, सात वर्षीय किरन पुत्री वीरभान और पांच वर्षीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.